Skip to main content

महावीर स्वामी व जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

जैन धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-

1. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर- जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव थे।

2. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे?

उत्तर- जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे।

3. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे?

उत्तर- जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।

4. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ किसके पुत्र थे?

उत्तर- जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ काशी के राजा अश्व सेन के पुत्र थे, पार्श्वनाथ में 30 वर्ष की आयु में सन्यास जीवन को स्वीकारा था।

5. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा कौन-कौन सी शिक्षाएं दी गई थी?

उत्तर- जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा निम्नलिखित चार शिक्षाएं दी गई थी-

1) हिंसा न करना

2) सदा सत्य बोलना

3) चोरी न करना

4) संपत्ति न रखना

6. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?

उत्तर- जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी थे।

7. जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं?

उत्तर- जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर हुए हैं।

8. महावीर स्वामी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसवी पूर्व में हुआ था।

9. महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर- महावीर स्वामी का जन्म कुण्डग्राम (वैशाली) में हुआ था।

10. महावीर स्वामी के पिता का नाम क्या था?

उत्तर- महावीर स्वामी के पिता का नाम सिद्धार्थ था।

11. महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ किस कुल के सरदार थे?

उत्तर- महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक कुल के सरदार थे।

12. महावीर स्वामी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- महावीर स्वामी की माता का नाम त्रिशला था।

13. महावीर स्वामी की माता त्रिशला किसकी बहन थी?

उत्तर- महावीर स्वामी की माता त्रिशला लिच्छवी के राजा चेटक की बहन थी।

14. महावीर स्वामी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- महावीर स्वामी की पत्नी का नाम यशोदा था।

15.महावीर स्वामी की पुत्री का क्या नाम था?

उत्तर- महावीर स्वामी की पुत्री का नाम अनोज्जा प्रियदर्शनी था।

16. महावीर स्वामी के बचपन का क्या नाम था?

उत्तर- महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्द्धमान था।

17. महावीर स्वामी ने किस उम्र में सन्यास लिया था?

उत्तर- महावीर स्वामी ने 30 वर्ष की उम्र में माता-पिता की मृत्यु के पश्चात सन्यास लिया था।

18. महावीर स्वामी ने किसकी अनुमति लेकर सन्यास जीवन को स्वीकारा था?

उत्तर- महावीर स्वामी ने अपने बड़े भाई नंदिवर्धन की अनुमति लेकर सन्यास जीवन को स्वीकारा था।

19. महावीर स्वामी के बड़े भाई का क्या नाम था?

उत्तर- महावीर स्वामी के बड़े भाई का नाम नंदिवर्धन था।

20. महावीर स्वामी को कितने वर्षों की कठिन तपस्या के बाद संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?

उत्तर- महावीर स्वामी को 12 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

21. महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति किस नदी के तट पर हुई थी?

उत्तर- महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति जृम्भिक के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर हुई थी।

22. महावीर स्वामी को किस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?

उत्तर- महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति साल वृक्ष के नीचे तपस्या करते हुए हुई थी।

23. जब महावीर स्वामी को संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई तब वे किन तीन नामों से जाने गए?

उत्तर- जब महावीर स्वामी को संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई तब वे निम्न तीन नामों से जाने गए-

जिन ,

अर्हत,

निर्ग्रन्थ,

24. जैन धर्म में जिन का क्या अर्थ है?

उत्तर- जैन धर्म में जिन का अर्थ विजेता है, यह नाम महावीर स्वामी को संपूर्ण ज्ञान प्राप्ति के बाद दिया गया।

25. जैन धर्म में अर्हत शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर- जैन धर्म में अर्हत शब्द का अर्थ - पूज्य है।

26. जैन धर्म में निग्रंन्थ का क्या अर्थ है?

उत्तर- जैन धर्म में निग्रंथ शब्द का अर्थ - बंधनहीन है।


* संपूर्ण ज्ञान प्राप्ति के बाद महावीर स्वामी 'जिन'- यानी विजेता, 'अर्हत'- यानी पूज्य और 'निग्रंथ'- यानी बंधनहीन कहलाए,


27. महावीर स्वामी ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए हैं?

उत्तर- महावीर स्वामी ने अपने उपदेश प्राकृत भाषा में दिए हैं।

प्राकृत भाषा को अर्धमागधी भी कहते हैं,

28. महावीर स्वामी के अनुयायियों को मूलतः क्या कहा जाता है?

उत्तर- महावीर स्वामी के अनुयायियों को मूलतः निग्रंथ कहते हैं।

29. महावीर स्वामी के प्रथम अनुयाई कौन थे?

महावीर स्वामी के प्रथम अनुयाई उनके दामाद यानी प्रियदर्शनी के पति- जामिल बने,

30. प्रथम जैन भिक्षुणी कौन थी?

उत्तर- प्रथम जैन भिक्षुणी नरेश दधिवाहन की पुत्री चम्पा थी।

31. महावीर स्वामी ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में विभाजित किया था?

उत्तर- महावीर स्वामी ने अपने शिष्यों को 11 गणधरों में विभाजित किया था।




Comments

Popular posts from this blog

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिए?

  अर्थशास्त्र की परिभाषा - “ मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन अर्थशास्त्र कहलाता है " यह अर्थशास्त्र की सबसे सरल परिभाषा है परन्तु जैसा की आप सभी पाठक जानते हैं www.fynclick.blogspot.com आप को सबसे सरल व पूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करता है तो इसी कड़ी में हम आगे जानेंगे कि ये " आर्थिक गतिविधियों " से सामान्यतः क्या अर्थ निकाला जाता है। अर्थशास्त्र में आर्थिक गतिविधियों से क्या तात्पर्य है? अर्थशास्त्र में  मानव की वे सभी गतिविधियां जिनमें मुद्रा शामिल होती है आर्थिक गतिविधियां कहलाती है और मुद्रा शामिल करने का मुख्य कारण लाभ कमाना होता है। आर्थिक गतिविधियों के उदाहरण - नौकरी देना, नौकरी पाना, किसी चीज का क्रय-विक्रय, किसी भी प्रकार का व्यवसाय आदि सभी आर्थिक गतिविधियों हैं। P.A Samuelson and W.D Nordhuas के अनुसार अर्थशास्त्र की क्या परिभाषा है?  P.A Samuelson and W.D Nordhuas के अनुसार अर्थशास्त्र की परिभाषा “ अर्थशास्त्र समाज द्वारा दुर्लभ संसाधनों के उपयोग से मूल्यवान उत्पादों के उत्पादन और उनके वितरण का अध्ययन करता है”  J.E Stiglitz and C.E Walsh के अनुसार अर्थशा...

भारत के प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र

प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र- भारत में पेट्रोलियम जो कि आधुनिक भारत की मूलभूत आवश्यकता है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिसका भारी मात्रा में विदेशों से आयात किया जाता है इसके बावजूद भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर पेट्रोलियम खनिज पाया जाता है इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उन्हीं विशेष पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों की- असम - असम भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है जिसमें पेट्रोलियम खनिज के उत्पादन के लिए दो क्षेत्र महत्वपूर्ण है, उनमें से पहला है डिग्बोई तथा दूसरा है सूरमा घाटी प्रश्न- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र किस राज्य के अंतर्गत आता है? उत्तर- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र असाम राज्य के अंतर्गत आता है। गुजरात - गुजरात भी पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है यहां पर खंभात तथा अंकलेश्वर नामक दो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र स्थित हैं। महाराष्ट्र - महाराष्ट्र भी भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र है यहां पर बॉम्बे हाई नामक जगह से पेट्रोलियम का उत्पादन किया जाता है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन से संबंधित कुछ विशेष बिंदु- * गुजरात के...

General knowledge in Hindi - चैत्य व विहार में क्या अंतर होता है?

General knowledge में आज बात करते हैं चैत्य व विहार में अंतर की चैत्य तथा विहार दोनों का संबंध बौद्ध धर्म से है, भारत की कला तथा संस्कृति में चैत्यों तथा विहारों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है , विहार बौद्ध धर्म में वे गुफाएं या कंदराएं हुआ करती थी जिनका निर्माण बौद्ध भिक्षु अपने विश्राम या रहने के लिए करते थे जबकि चैत्य का प्रयोग बौद्ध भिक्षु प्रार्थना करने के लिए करते थे। उदाहरण के लिए - अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं जिसमें कुल 29 गुफाएं स्थित हैं व इन 29 गुफाओं में से 25 विहार व 4 चैत्य हैं।

क्षोभमंडल ( छोभमंडल ) क्या है व इसकी प्रमुख विशेषता क्या है?

  क्षोभमंडल ( छोभमंडल )- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) के बारे में प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-  1) छोभमंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में Tropo-Sphere ( ट्रोपोस्फीयर ) कहते हैं । 2) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) हमारे वायुमंडल की सबसे निचली परत होती है। 3) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई ध्रुवों पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर होती है। 4) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) में 165 मीटर की ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आती है तथा 1 Km ऊंचाई बढ़ने पर 6.4°C  की कमी होती है । 5) सभी मुख्य वायुमंडलीय घटनाएं जैसे बादल बनना, आंधी आना एवं वर्षा होना इसी मंडल में होती है। 6) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को ही संवहन मंडल भी कहते हैं, क्योंकि संवहन धाराएं केवल इसी मंडल की सीमाओं तक सीमित होती है । 7) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को अधो मंडल भी कहते हैं । छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई कितनी है? प्रश्न- वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी होती है? प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में क्या कहते हैं? प्रश्न- छोभ म...

भारत के राजद्रोह कानून की वर्तमान समय में प्रासंगिकता

 Current Affairs Today- भारत में राजद्रोह कानून  राजद्रोह कानून या Sedition Law क्या होता है?  इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे राजद्रोह कानून क्या है? भारत में राजद्रोह कानून की आवश्यकता ? व राजद्रोह कानून की क्या सीमाएं हैं? राजद्रोह कानून भारत की संसद द्वारा पारित एक अलग अधिनियम नहीं है बल्कि यह भारतीय दंड संहिता का एक भाग है जिसका उल्लेख भारतीय दंड संहिता की धारा 124A में किया गया है, यह 152 साल पुराना औपनिवेशिक कानून है जिसे 1870 में अंग्रेजो के द्वारा बनाया गया था। IPC के Section 124A के अनुसार राजद्रोह की परिभाषा यदि कोई व्यक्ति, बोले या लिखे गए शब्दों या संकेतों के द्वारा या दृश्य प्रस्तुति द्वारा, भारत में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति घृणा या अवमानना या असंतोष उत्पन्न करेगा तो उसे राजद्रोह के लिए आरोपी बनाया जा सकता है। ऊपर लिखे गए असंतोष शब्द में निष्ठा हीनता तथा शत्रुता की सभी भावनाओं को शामिल किया गया है। राजद्रोह भारत में एक गैर जमानती अपराध है जिसमें 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा जुर्माने के साथ या जुर्माने की बिना हो सकती है। आरोपित व्यक्ति को सरकार...

दीर्घ संधि किसे कहते हैं व दीर्घ संधि के 50 उदाहरण

  दीर्घ संधि- दीर्घ संधि स्वर संधि का एक भाग है, दीर्घ संधि में यदि 'अ' , ' इ' , 'उ'  के पश्चात 'अ', 'आ', 'इ','ई','उ','ऊ, स्वर आए तो दोनों को मिलाकर दीर्घ 'आ', 'ई', 'ऊ' हो जाता है। दीर्घ संधि का सूत्र - अक: सवर्णे दीर्घ:  दीर्घ संधि के उदाहरण- दीर्घ संधि में ( अ+अ= आ ) के उदाहरण- धर्म +  अर्थ = धर्मार्थ स्व  +   अर्थी = स्वार्थी देव  +  अर्चन = देवार्चन वीर + अंगना = वीरांगना मत + अनुसार = मतानुसार दीर्घ संधि में ( अ+आ= आ) के उदाहरण- देव + आलय = देवालय नव + आगत = नवागत सत्य + आग्रह = सत्याग्रह देव + आगमन = देवागमन सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग- 1 सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग-2 दीर्घ संधि में ( आ+अ= आ ) के उदाहरण - परीक्षा+ अर्थी = परीक्षार्थी सीमा+ अंत = सीमांत दिशा+ अंतर = दिशांतर रेखा + अंश = रेखांश दीर्घ संधि में ( आ+आ=आ) के उदाहरण- महा + आत्मा = महात्मा विद्या + आलय = विद्यालय वार्ता + आलाप = वार्तालाप महा + आनंद = महानंद दीर्घ संधि में ( इ + इ= ई )  के उदाहरण- अति+ इ...